मृतकों का दैनिक आंकड़ा 400 के पास, नए मरीज 11 हजार, जानें कोरोना का राज्‍यवार कहर

मृतकों का दैनिक आंकड़ा 400 के पास, नए मरीज 11 हजार, जानें कोरोना का राज्‍यवार कहर

सुमन कुमार

चीन, इटली, स्‍पेन, अमेरिका आदि में जब कोरोना ने अपना कहर दिखाना शुरू किया था तो एक दिन में मौतों का आंकड़ा इसी प्रकार बढ़ना शुरू हुआ था जैसे अब भारत में बढ़ने लगा है। पिछले चार दिन में देश में मौतों का आंकड़ा 271 प्रति दिन से बढ़कर 396 प्रति दिन पर पहुंच गया है। इसी के साथ देश में नए मरीजों की संख्‍या भी 10 हजार की मनोवैज्ञानिक बाधा पार कर एक दिन में 10956 पर पहुंच गई है। अच्‍छी खबरें दुर्लभ होती जा रही हैं। इसके बावजूद अगर पाठक संतोष करना चाहें तो इस बात से कर सकते हैं कि रोगियों के दो गुना होने की दर अब 17 दिन से अधिक हो गई है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या के मुकाबले देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या लगातार कम होती जा रही है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 141842 है। अभी तक 147194 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों का आंकड़ा 49.5 तक पहुंच गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 47.7 रह गई है। लगातार तीसरे दिन ऐसा हुआ है कि देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों से कम आई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 8498 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 297535 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश भर में कोविड19 के रिकार्ड 10956 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 6165 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में रिकार्ड 396 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। देश में जब से कोरोना फैला है, एक दिन में मौत का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले गुरुवार को पूरे देश में 9996 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 50 हजार 305 टेस्‍ट हुए हैं जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से करीब डेढ़ हजार कम हैं। गुरुवार की सुबह तक देश में कुल 52 लाख 13 हजार 140 टेस्‍ट हुए थे और शुक्रवार की सुबह तक ये आंकड़ा 53 लाख 63 हजार 445 पर पहुंच गया है।

दुनिया का हाल

शुक्रवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 76 लाख 69 हजार 979 मरीज थे जिसमें से 38 लाख 84 हजार 241 मरीज ठीक हो चुके थे और 4 लाख 25 हजार 878 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

देश में कहां हो रही है ज्‍यादा मौतें

शुक्रवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गए डाटा के अनुसार देश में एक दिन में रिकार्ड 396 मौतें हुई हैं। ये अब तक भारत में एक दिन में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक 152, दिल्‍ली में अब तक की सर्वाधिक 101, गुजरात में 38, यूपी में 24, तमिलनाडु में 23, हरियाणा में 12, बंगाल में 10, तेलंगाना में 9, राजस्‍थान में 6, मध्‍य प्रदेश, पंजाब में 4-4, बिहार, कर्नाटक में 3-3, आंध्र प्रदेश, असम, पुडुचेरी में 2-2 और जम्‍मू-कश्‍मीर में 1 मौत हुई है।

राज्‍यों में कितने नए मामले

देश में गुरुवार से शुक्रवार के बीच कोरोना के रिकार्ड 10956 नए मरीज सामने आए हैं और इसमें करीब एक तिहाई भागीदारी अकेले महाराष्‍ट्र की है। महाराष्‍ट्र में 24 घंटे में रिकार्ड 3607 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर दिल्‍ली है और वहां भी रिकार्ड 1877 नए मामले सामने आए हैं। तीसरे स्‍थान पर तमिलनाडु है जहां 24 घंटे में 1875 नए मरीज सामने आए हैं जो कल से कुछ कम हैं। यानी देश में पिछले 24 घंटे में आए कुल मरीजों में से दो तिहाई मरीज इन्‍हीं तीन राज्‍यों में सामने आए हैं। शेष एक तिहाई मरीज बाकी पूरे देश में मिले हैं। इसमें से गुजरात में 511, यूपी में 478, बंगाल में 440, हरियाणा में 389, बिहार में 273, राजस्‍थान में 238, असम में 227, तेलंगाना में 209, कर्नाटक में 204, मध्‍य प्रदेश में 192, आंध्र प्रदेश में 160, छत्‍तीसगढ़ में 136, ओडिशा में 136 और झारखंड में 110 नए मरीज सामने आए हैं।  इन नए मरीजों में से कुछ के सैंपल पहले लिए गए थे मगर रिपोर्ट देर से आई है।

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

2301

3048

80

5429

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

5

33

0

38

अरुणाचल प्रदेश

57

4

0

61

असम

1881

1432

6

3319

बिहार

2681

3266

36

5938

चंडीगढ़ 

41

286

5

332

छत्तीसगढ़

945

447

6

1398

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

28

2

0

30

दिल्ली

20871

12731

1085

34687

गोवा

350

67

0

417

गुजरात 

5546

15101

1385

22032

हरियाणा

3644

2260

64

5968

हिमाचल प्रदेश 

184

280

6

470

जम्मू एंड कश्मीर 

2702

1820

52

4574

झारखंड

961

630

8

1599

कर्नाटक

3196

2977

72

6245

केरल

1258

968

18

2244

लद्दाख

80

54

1

135

मध्य प्रदेश 

2768

7042

431

10241

महाराष्ट्र 

47980

46078

3590

97648

मणिपुर

293

73

0

366

मेघालय

25

18

1

44

मिजोरम

101

1

0

102

नागालैंड

106

22

0

128

ओडिशा

1023

2354

9

3386

पुडुचेरी

88

67

2

157

पंजाब

569

2259

59

2887

राजस्थान

2798

8775

265

11838

सिक्किम

12

2

0

14

तमिलनाडु

17662

20705

349

38716

तेलांगना

2162

1993

165

4320

त्रिपुरा

634

278

1

913

उत्तराखंड

786

842

15

1643

उत्तर प्रदेश 

4451

7292

345

12088

वेस्ट बंगाल

5338

3988

442

9768

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

8315

 

 

8315

भारत में कुल मामले

141842

147195

8498

297535

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।